आजमगढ। भाजपा ने लालगंज लोकसभा के अतरौलिया विधानसभा में एक मैरेज हाल में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया। बूथ सम्मेलन में भाजपा के मुख्य अतिथि ं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ जिले के आजमगढ़ व लालगंज लोकसभा सीटे भाजपा जीत रही है। उन्होने कहा कि वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी और वर्ष 2014 के पहले देश की क्या स्थिति थी। उन्होने कहा कि आप देखते थे कि बम फटता था। देश की स्थिति काफी दयनीय थी, भ्रष्टाचार का आलम और लूट व खसोट था। आज मोदी जी के आने के बाद एक भी बम नहीं फटता, हम शांति व समृद्वि की आर बढ़ रहे है। करोड़ो लोगों को अपना पक्का मकान , शौचालय, आयुष्मान का कार्ड है। आज सड़कों का जाल है। फोर लेन की सड़के है। रेलवे स्टेशन उच्चीकृत है। यूपी में 2017 के पहले गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, 5 बजे के बाद कोई निकल नहीं सकता था यह हालत थे। लेकिन आज 12 बजे रात में भी अतरौलिया से बेटी लखनऊ जा सकती है सुरक्षित और वापस लौट सकती है। आज शांति व समृद्वि है। कोरोना महामारी से अस्सी करोड़ लोगों को आज भी अन्न दिया जा रहा है। जनता का आर्शीवाद मोदी जी के साथ है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा है। इस आधार पर हम कह सकते है कि उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटे भाजपा जीतेगी और मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेगे।