आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास, महारानी अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास की छात्राओं के लिए आज राहत भरा दिन था। विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति महोदय, छात्रावास अधीक्षिका डॉ. विभा मिश्र और हॉस्टल प्रशासन ने छात्राओं की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास परिसर में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित कर दी है। यह मशीन आशा हॉस्पिटल, आजमगढ़ की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह द्वारा दान की गई है।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं ने मशीन लगने पर खुशी व्यक्त करते हुए कुलपति जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब आपात स्थिति में बिना किसी झिझक के आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी।

छात्रावास अधीक्षिका डॉ. विभा मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा छात्रों की सुविधाओं पर ध्यान देता है। हाल ही में शुद्ध पेयजल और सतत विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। अब सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन से छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सुविधा मिलेगी।

कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, उप कुलसचिव केस लाल और सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी प्राध्यापक और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने इस पहल की सराहना की। छात्राओं ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मशीन उन्हें आपात स्थिति में बड़ी राहत प्रदान करेगी।