आजमगढ़ । जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

24 मार्च को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी के ससुराल वालें वादिनी से दहेज की मांग कर मार पीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है तथा उसके पति ने आप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पति व ससुरालजनों समस्त निवासी जनपद अम्बेडकर नगर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मदन गुप्ता द्वारा की जा रही है।
14.04.2024 को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पति निवासी जनपद अम्बेडकर नगर को चन्द्रशेखर ट्रस्ट से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।