
गाजीपुर।जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकट गांव में सोमवार को मां और उसके 16 माह के बेटे का शव कमरे में लटकता मिला। परिवार के लोगों इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उच्चाधिकारी भी माैके पर पहुंच गए थे।
राहुल गौड़ की शादी 2011 में सलीता (25) के साथ हुई थी। दोनों से ऋषभ 16 माह हुए। पति के अनुसार, चार माह पहले वह अपने मायके गई थी। 10 दिन पहले विदाई कराकर लाया था। सोमवार की सुबह 10 बजे वह गांव में घूमने के लिए गया था। जबकि उसकी मां चारा काटने के लिए खेत में गई थी।
पिता विजय ऑटो रिक्शा चलाकर घर आए। विजय के अनुसार, उनकी बहू ने खाना खाने के लिए भी दिया, जिसके बाद वह बाहर चले गए। इसी बीच, 11 बजे राहुल घर पहुंचे तो दरवाजा देखा फंदे के सहारे सालिता और उसका 16 वर्षीय बेटा ऋषभ लटके हुए थे।
शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिला मुख्यालय से एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार माैके के परीक्षण में लगे हुए थे।