आजमगढ़ । जिले के थाना रौनापार में एक मोबाइल पे फ्रॉड की त्वरित कार्यवाही के तहत 10,900/- रुपये आवेदक राजेश राम के खाते में वापस कराए गए।

पीड़ित राजेश राम पुत्र श्यामकेर निवासी सरगहा सागर ने 13 दिसम्बर 2024 को मोबाईल नंबर से 11,800/- रुपये भेजते समय नंबर का एक अंक गलत होने के कारण यह राशि किसी अन्य के खाते में चली गई।

आवेदक ने तुरंत मोबाइल नंबर संचालक से संपर्क किया, लेकिन पैसा वापस नहीं किया गया। इसके बाद 17 दिसम्बर 2024 को राजेश राम ने थाना रौनापार में साइबर फ्रॉड के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। साइबर हेल्प डेस्क रौनापार ने प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत संख्या 23112240XXXXX के तहत दर्ज कराया।

शिकायत के बाद 11,800/- रुपये में से 10,900/- रुपये विपक्षी के खाते में होल्ड कराए गए। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद यह राशि आवेदक के खाते में सुरक्षित रूप से वापस कराई गई।