आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने किशोरी को भगाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
बीते 24 मार्च को  वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 22.03.2024  को वादिनी की लडकी परीक्षा देने स्कूल गयी थी एवं अब तक वापस नही आयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 99/2024 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

आज शुक्रवार को उ0नि0 युगराज सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजय पुत्र मोती निवासी जयरामपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष  को उसके घर से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।