
अयोध्या। मिल्कीपुर में तीसरे चक्र की मतगणना के बाद भाजपा 10170 वोटों से आगे हो गई है। तीसरे चक्र तक भाजपा को कुल 17123, सपा को 7000, आजाद समाज पार्टी को 549 वोट और अन्य को 735 वोट मिले हैं।
मिल्कीपुर में तीसरे चरण के बाद भाजपा 10,170 वोटों से आगे
मिल्कीपुर में पहले चक्र की मतगणना में भाजपा को 6082 वोट, समाजवादी पार्टी को 2091 वोट, आजाद समाज पार्टी को 198 वोट और अन्य को 231 वोट मिले। दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा को 10883 वोट, सपा को 4666 वोट और आजाद समाज पार्टी को 354 वोट मिले। अन्य को 453 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होते-होते भाजपा ने कुल 10,170 वोटों की बढ़त बना ली है।