Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

लखनऊ/ कानपुर ।  प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में हाईप्राइल सीट सीसामऊ विधानसभा पर सपा की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 8629 वोटों से जीत दर्ज की। 20 वें राउंट तक उन्हें 69666 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले।

वहीं गाजियाबाद शहर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। गाजियाबाद सीट पर 20 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 54049 वोट से आगे चल रहे हैं। संजीव शर्मा को कुल 77812 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 23763 वोट और बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग को 9154 वोट और नोटा को 628 वोट मिले हैं। यहां 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। गाजियाबाद सीट पर कुल 25 राउंड की मतगगणना होगी। पुलिस और प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुबह से ही यहां मतगणना शांतिपूर्ण तरीके चल रही है। भाजपा ने इस बार गाजियाबाद सीट पर जहां संजीव शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं सपा ने सिंहराज जाटव और बसपा ने परमानंद गर्ग पर दांव लगाया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए। उनके इस्तीफे से यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। यह सीट दिल्ली से सटी है और एनसीआर में आती है।