आज़मगढ़। जिले के  कप्तानगंज थानां के खरीफतपुर गांव में  फंदे से लटकता महिला का शव मिला। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार तहबरपुर के टेकमलपुर गांव निवासी शिखा गौड़ (23) पत्नी मन्नू गौड़ की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। दो साल से मायके रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे घर के अंदर गलियारे में छत के चुल्ले में दुपट्टे के सहारे शव लटकता हुआ मिला। शिखा के छोटे भाई राजन ने शव लटकता देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।