Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

मऊ/आज़मगढ़। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा गांव के पास रविवार को सुबह लगभग 6:45 पर बिहार से बालू लाद कर जा रहा ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेस से नीचे गिर गया। ट्रेलर के इंजन में आग लग गई।
हादसा में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र का मेहनगर कस्बा निवासी सरवन बिहार से बालू लेकर में आजमगढ़ जा रहा था। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हरिहासपुर गांव के निकट 270 कमी माइल स्टोन के पास अचानक ट्रेलर का पहिया फट गया जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।

वह रेलिंग तोड़कर नीचे खेत में उतर गया। ट्रेलर की गति इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस वे से नीचे काफी दूर तक खेत में घसीटता रहा। इस दौरान ट्रेलर के अगले हिस्से इंजन में आग लग गई। इसमें बैठा चालक सरवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
किसी ने सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को  अस्पताल भेजवाया। सूचना पाकर गाड़ी मालिक में अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करहाँ गांव के पास 262 किमी से 272 किलोमीटर का रेंज वाहनों के लिए डेंजर जोन हो चुका है। विगत दो माह के भीतर मार्ग दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की जान गई है।