आजमगढ़। जिले में आधुनिक पत्रकारिता के जन्मदाता हिन्दी दैनिक ‘देवव्रत’ के संस्थापक ठाकुर प्रसाद यादव की 6वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में बुधवार को मनाई गई। हिन्दी दैनिक देवव्रत के प्रधान संपादक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को शहीदद्वार स्थित कार्यालय में उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद में आधुनिक पत्रकारिता की शुरूआत की। उन्होंने 1966 में पूर्व सीएम व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव के साथ क्रांति दूत नामक पत्र से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा।

अपनी दमदार लेखनी से जल्द ही क्रांति दूत चर्चा में आ गया। और तत्कालीन सत्ता की आंखों में खटकने लगा और उस अखबार को बंद करना पड़ गया, लेकिन पत्रकार मन ने हार नहीं मानी और पुनः ठाकुर प्रसाद यादव ने 1972 में साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में हिन्दी ‘देवव्रत’ की स्थापना की। अपनी धारदार लेखनी से पाठकों के दिलों में अनोखी छाप छोड़ी और 6 साल बाद 8 नवम्बर 1978 में साप्ताहिक देवव्रत का विस्तार करते हुए इसे दैनिक समाचार पत्र में बदल दिया। तब से यह समाचार पत्र संसाधनों के अभावों के बावजूद अपनी निरतंरता बनाये रखा। इस अवसर पर विशाल यादव, आनन्द उपाध्याय, रामदरश यादव, नागेन्द्र सिंह, संदीप उपाध्याय, देवव्रत श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, खुर्रम आलम नोमानी, कयामुद्दीन, रतन प्रकाश त्रिपाठी, शक्तिशरण पंत, वेद प्रकाश सिंह लल्ला, उदय राज शर्मा, विभास सिन्हा, हेमन्त सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार, गौरव श्रीवास्तव, रामशकल यादव, अनुराग यादव, शीतला त्रिपाठी, राजेश यादव, विवेक गुप्ता, सोनू सेठ, विकास गुप्ता, शमशाद अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।