रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़ । पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कप्तानगंज और अतरौलिया थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर अदालत में पेश किया।
पहला मामला थाना कप्तानगंज क्षेत्र में बीते 12 जून को एक किशोरी लापता हो गई थी, जिसके संबंध में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि शिवम प्रजापति पुत्र नागेन्द्र प्रजापति निवासी बनकट जगदीश ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
मामले में साक्ष्य मिलने पर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए BNS की धारा 87, 65(1), POCSO 3/4(2) तथा SC/ST एक्ट 3(2)5 जोड़ा गया।
गुरुवार को थानाध्यक्ष जय प्रकाश टीम के साथ आरोपी शिवम को बूढ़नपुर गेट के पास करीब 11:30 बजे दबोचकर कोर्ट में पेश किया।
दूसरा मामला थाना अतरौलिया का है जंहा क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि अनिल कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी डोमनपुर ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। सूचना पर गदनपुर चौराहे से आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
