रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़।  जिले के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी से इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर (बलईपुर) गांव निवासी अनुज (19 वर्ष) पुत्र रामजीत निषाद और दीपक (18 वर्ष) पुत्र मनीराम बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह से पूरा गांव शोक में डूब गया है।