रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुष्पनगर ग्राम सभा में शताब्दी वर्ष का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे और उल्लासपूर्ण रैली के साथ हुई, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह की अध्यक्षता अनुराग जैकी ने की, जबकि प्रमुख अतिथियों में विभाग प्रचारक दीनानाथ जी, जिला प्रचारक राजकुमार जी, कार्यक्रम संचालक सुमंत जी के साथ-साथ स्वयंसेवक वैभव जी, विपुल जी, अमित जी, राघवेंद्र जी, पुनीत जी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संघ की 100 वर्षों की उपलब्धियों और समाज-सेवा में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश-सेवा एवं समाज-सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
समारोह में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा, और सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर संगठन की शताब्दी वर्ष की खुशियाँ मनाई।
