Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़। जिले के थाना मुबारकपुर में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ पिलुआ को गिरफ्तार कर जेल दिया है। इससे पहले इस घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त सुमित और अभिषेक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते एक अक्टूबर को पीड़िता के पिता ने थाना मुबारकपुर में तहरीर दी कि लगभग 25 दिन पूर्व रात 09.00 बजे पीड़िता शौच के लिए अकेली गई थी, तभी अभियुक्त आदित्य उर्फ पिलुआ पुत्र रामाश्रयर, सुमित पुत्र लालधर और अभिषेक पुत्र रामचन्द्र ने मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रिंस पुत्र लालधर ने वायरल कर दिया।
थाना मुबारकपुर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
इस घटना में पहले दो अभियुक्त सुमित और अभिषेक को दो अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, शनिवार को प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक आशुतोष मौर्य अपने हमराह के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ पिलुआ को इस्लामपुरा स्थित बावन बिगहा मैदान से गिरफ्तार कर लिया।