रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। देवारांचल क्षेत्र देवारांचल उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर में देवारांचल क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। लोगों ने अनुशासन एवं क्रमबद्ध तरीके से स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. विशाल जायसवाल, डॉ. हृदय चौहान, डॉ. आई.डी. पांडेय, डॉ. अविचल बरनवाल, डॉ. राजेश जायसवाल, डॉ. सुनील प्रजापति, डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. विनोद जायसवाल और डॉ. गरिमा सैनी सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझा और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही मरीजों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कई दिनों तक चला जनसंपर्क अभियान

शिविर को सफल बनाने के लिए देवारांचल उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को शिविर की जानकारी दी गई, जिसका परिणाम आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के रूप में देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान हरिकेश यादव, लालू जी (महासचिव, बाढ़ पीड़ित संगठन), राजीव मिश्रा जी (सचिव, राष्ट्रीयकर्मा स्वयंसेवक संघ), विजय गुप्ता जी (जिला उपाध्यक्ष), शिवम यादव, सनी यादव, नरसिंह यादव, उपेंद्र यादव, सिराज अली, अजमत अली, पवन यादव, राकेश वर्मा, राकेश यादव, अमन, गोविंद वर्मा, आकाश, सोनू और सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भविष्य में भी जारी रहेंगे जनहित के कार्यक्रम

देवारांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने शिविर की सफलता पर सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाना है। भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के हित में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर और अन्य सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।