आजमगढ़। जिले के हरिहरपुर घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक मोहन मिश्रा ने एक बार फिर देश और जिले का नाम रोशन किया है। 5 अगस्त को जब फिलीपींस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए, तो उनके स्वागत में दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मोहन मिश्रा ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के बुलावे पर अपनी शास्त्रीय प्रस्तुति दी। उनकी मधुर संगीत प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिलीपींस के राष्ट्रपति और सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की सफलता के बाद जब मोहन मिश्रा आजमगढ़ लौटे, तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके गांव हरिहरपुर में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय कलाकारों और संस्थाओं ने भी उन्हें सम्मानित किया।
