रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आज़मगढ़। सोमवार को अतरौलिया थाना परिसर में स्थानांतरण पाए कांस्टेबल बबलू अली और महिला कांस्टेबल अल्पना शर्मा को भावुक माहौल में विदाई दी गई। कांस्टेबल बबलू अली तीन वर्षों से अतरौलिया थाने पर तैनात थे और उनका तबादला प्रतापगढ़ जनपद में हुआ है। वहीं, महिला कांस्टेबल अल्पना शर्मा लगभग चार वर्षों से सेवा दे रही थीं और उनका स्थानांतरण अयोध्या जनपद में हुआ है।

विदाई समारोह में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों को माल्यार्पण कर, मुंह मीठा कराकर सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के दौरान दोनों की आंखें नम हो गईं। साथ काम करने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने उनकी ईमानदारी, निष्ठा और सहयोगी व्यवहार की सराहना की।

कांस्टेबल बबलू अली ने अपने हल्का क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई। इस मौके पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, जफर अय्यूब, उमापति गिरी, अभिषेक यादव, हेड मोहरिर रवि शंकर भारती, कांस्टेबल अरविंद पाल, सोनू यादव, सीताराम यादव, अरुण कुमार सिंह, गोविंद मौर्य, शिवानंद चौधरी, मनोज तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिसकर्मियों ने कहा कि लंबे समय तक साथ काम करने के बाद बिछड़ना भावुक कर देने वाला होता है, लेकिन स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।