
रिपोर्ट____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के खमौली गांव निवासी पूनम पत्नी सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अवगत कराया। इसके बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा शरण पांडे के निर्देश पर मुक्तिपुर बाजार स्थित दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ओम साईं राम हॉस्पिटल तथा उषा आई केयर सेंटर को सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उषा आई केयर सेंटर का संचालन डॉक्टर चंद्रसेन यादव के पुत्र आर. यादव द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने संबंधित डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है। दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया गया है तथा डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा बनी हुई है।
