रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी

आजमगढ़। CBSE कक्षा-12 सत्र 2025-26 का परीक्षाफल घोषित होते ही CPS ग्रुप ऑफ स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर वेदांश मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.40 प्रतिशत तथा शिवांगी शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेधा सूची में स्थान बनाया। अन्य सफल विद्यार्थियों में अंशिका सरोज (93.20%), साक्षी यादव एवं कात्यानी सिंह (93.00%), ऋषभ यादव (92.80%), संस्कृति सिंह (92.60%), शुभम यादव (92.40%), प्रियांशु वर्मा, प्रिंसी वर्मा एवं खुशबू यादव (92.20%), आदित्य यादव, रिया वर्मा एवं प्रतीक राय (90.20%) तथा सृष्टि प्रजापति (90.00%) शामिल रहे। वहीं, सेन्ट्रल पब्लिक School, मुबारकपुर की छात्रा रायला नाज़ ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, भिवंडी (महाराष्ट्र) का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जहां छात्रा शेख फाएज़ा ने 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल के कुल 114 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 281 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के संस्थापक जनाब अयाज़ अहमद खाँ, चेयरपर्सन तरन्नुम खॉनम, प्रबंधक जनाब नवाज़ अहमद ख़ाँ एवं डॉ. आज़ाद अहमद ख़ाँ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सीपीएस परिवार के शुभचिंतकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही CPS जाफरपुर की प्रधानाचार्या रेखा सिंह, CPS मुबारकपुर के प्रधानाचार्य नियाजुद्दीन तथा CPS भिवंडी (महाराष्ट्र) की प्रधानाचार्या सबीहा नाज़ ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं