रिपोर्ट____आशीष कुमार निषाद

आजमगढ़। अतरौलिया स्थानीय ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सफलता का उत्साह साफ दिखाई दिया।

विद्यालय के छात्र आयुष पाठक ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेजल तिवारी ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय के लगभग 16 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह, एमडी रवि प्रताप सिंह, डायरेक्टर हर्षित सिंह एवं प्रधानाचार्य बलवंत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।