
रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले निजामाबाद तहसील क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र रेहान अहमद को बुधवार सुबह लगभग आठ बजे एटीएस टीम पूछताछ के लिए प्रयागराज लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि युवक पर पाकिस्तान से जुड़े कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स एवं अन्य माध्यमों के जरिए संपर्क में रहने का संदेह जताया गया था, जिसके आधार पर एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अहमद को उसकी “रेहान बिल्डिंग मैटेरियल” की दुकान से एटीएस टीम अपने साथ लेकर गई थी। युवक को अचानक ले जाए जाने की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और परिवार के लोग भी काफी चिंतित हो गए थे। वहीं लगातार दो दिनों तक प्रयागराज में एटीएस द्वारा पूछताछ किए जाने के उसे छोड़ दिया गया। वहीं इस पूरे मामले में फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद अहमद अपने घर वापस आ चुका है। उन्होंने कहा कि एटीएस टीम उसे पूछताछ के लिए प्रयागराज लेकर गई थी और आवश्यक पूछताछ पूरी होने के बाद छोड़ दिया गया।
युवक के सकुशल घर लौटने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। वहीं पूरे मामले को लेकर इलाके में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
