
आशीष कुमार निषाद
आजमगढ़ जिले में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि उन्हें इतनी ही राजनीति का शौक है, तो वे सुभासपा में शामिल हो जाएं। रविवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजभर ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए गए बयानों पर सपा प्रमुख को निशाने पर लिया। राजभर ने कहा कि जिस समय परिवार शोक में डूबा हो, उस समय राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि “परिवार में एक भाई की मृत्यु हुई है और पूरा परिवार शोकाकुल है, लेकिन अखिलेश यादव राजनीति शुरू कर दिए। कम से कम तेरहीं बीत जाने के बाद बयान देना चाहिए था।” मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर उठ रहे सवालों को लेकर राजभर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को इस बात की बहुत चिंता है कि मंत्रियों को शपथ तो दिला दी गई, लेकिन विभाग अभी तक क्यों नहीं बांटे गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर इतनी ही राजनीति का शौक है तो हमारी पार्टी में आ जाइए। हम मुख्यमंत्री जी से लड़कर आपको भी एक विभाग दिलवा देंगे, फिर आप भी मजा लीजिए।” वहीं, वाराणसी में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के कथित 150 गाड़ियों के काफिले को लेकर पूछे गए सवाल पर भी राजभर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां स्वतः जुड़ जाती हैं, इसलिए उसे मंत्री का आधिकारिक काफिला कहना गलत है। उन्होंने इस पूरे मामले को “भ्रामक और झूठी खबर” करार
