Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने करीब 20 दिन पूर्व एक मैरेज हाल के गेट के सामने से दूल्हे के पिता से पैसों से भरे बैग की छिनैती करने के मामले में एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक 15 हज़ार 200 रुपये नकद बरामद किया है।
20 अप्रैल 2025 को राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व हरिहर प्रसाद, निवासी भगवानपुर मंझारिया, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा तहरीर दिया गया था कि वह अपने पुत्र प्रेमसागर की शादी हेतु बारात लेकर उमंग मैरिज हाल, ग्राम लोहरा, थाना अतरौलिया आये थे। दो अज्ञात बाइक सवारों ने मैरेज हाल के गेट के पास उससे रुपये से भरे बैग को छीनकर लेकर भाग गये। पुलिस ने जब जांच की तो कुलदीप उर्फ डूबकी लोना पुत्र मायाराम लोना उर्फ छुन्नीपाल लोना, साकिन शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर,गोलू नोना पुत्र सुक्खू नोना, टाइगर उर्फ जुगनू नोना पुत्र नन्हें नोना निवासीगण शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अचलीपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान जब बाइक सवारों लो रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू किया।

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश का नाम कुलदीप उर्फ डूबकी लोना बताया गया। बरामद रूपयों के बारे में पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम तीनों साथी मिलकर थाना अतरौलिया क्षेत्र के उमंग मैरिज हाल के पास बारात मालिक के हाथ रुपयों से भरे हुये बैग को छीनकर भागे गये थे, जिसमें कुल 62,000 रूपये था जिसको हम लोगों द्वारा आपस में बाट लिया गया जिसमें मेरे हिस्से में 20,000 रूपया मिला था, जिसमे से कुछ रुपये खर्च हो गए , शेष पैसा मेरे पास से जो मिला है उसी छिनैती का 15,200 रूपया है।