रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सहीदवारा बाजार के पास शनिवार की शाम सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वह दवा लेने के लिए शहर जा रही थी। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लिया है। महिला के मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

निजामाबाद थाना क्षेत्र बड़हरिया गांव निवासी 32 वर्षीय दीपा पत्नी सुनील कुमार शर्मा शनिवार की शाम को दवा लेने के लिए घर से निकली थी। उसे शहर के बेलइसा बाजार जाना था। वह सहीदवारा के पास टेंपो से उतर कर सड़क पार करने लगी। इस दौरान बाइक ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को बाजार के लोगों ने एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भेजवा कर भर्ती करवाया। इधर दुर्घटना के बाद बाजार वासियों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला की उपचार के दौरान देर  रात आठ बजे मौत हो गई।