
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के तरवांथाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास बुधवार की रात स्कार्पियो की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह लालगंज बाजार से घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन छोड़ कर फरार हो गए।
तरवां थाना क्षेत्र के विजयपुर बरेहता गांव निवासी 38 वर्षीय सतीश सिंह उर्फ भोनू बुधवार को बुलेट की सर्विसिंग कराने के लिए लालगंज गये थे। रात करीब आठ बजे वह बुलेट से घर लौट रहे थे। तरवां-लालगंज मार्ग पर भरथीपुर के पास पहुंचे थे, इस दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे सतीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल सतीष सिंह को लेकर वाराणसी के निजी अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।