![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240421-WA0003.jpg)
![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240421-wa00144666830247144424833.jpg)
आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्तत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार को उ0नि0 दयाशंकर मय द्वारा चेकिंग के दौरान बघावर गौशाला के पास से समय करीब 10.50 बजे एक अभियुक्त राहुल यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र लालू यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष को एक देशी तमंचा 303 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 303 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2024 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया।