रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में करीब दस दिन पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के रुपये, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
जीयनपुर कोतवाली के जैकी कुमार पुत्र स्व. हरेन्द्र प्रसाद एक जनसेवा केंद्र का कर्मचारी है, बीते 17 अक्टूबर को वह बैंक से एक लाख बीस हजार रुपये निकालकर जनसेवा केंद्र लौट रहा तैह कि दिलशादपुर गांव के समीप बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें गठित की थीं।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को आरोपी विशाल यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी शेखमौली करतारपुर को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा , कारतूस, ₹29,500 नगद और एक बिना नम्बर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों इन्द्रेश पुत्र बालकिशुन निवासी भुवना बुजुर्ग और सत्यम उर्फ सत्या पुत्र संतोष यादव निवासी पराशखाड़ (जनपद मऊ) के साथ लूट की योजना बनाई थी। फरार इसके साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
