![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240508-WA0010.jpg)
![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240508-wa00097460752831288769043-699x1024.jpg)
आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
7 मई को वादी मुकदमा विक्रम सरोज पुत्र स्व0 नठरू सरोज ग्राम व पो0 विजयापार थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि वादी मुकदमा के तीसरे लड़के जियालाल सरोज उर्फ अजय पासवान जो मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है । दारू, शराब पीकर अपने भाई रंजीत सरोज से बात विवाद कर घर मे तोड़फोड़ करने, घर में आग लगा देने। जिससे सारा कपड़ा, सारा सामान जल जाने व रंजीत सरोज द्वारा मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया तथा गाली गुप्ता देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में पुलिस ने जियालाल सरोज पुत्र विक्रम सरोज निवासी ग्राम व पो0 विजयापार थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया ।
बुधवार को उ0नि0 अवधेश उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त जियालाल सरोज पुत्र विक्रम सरोज निवासी ग्राम व पो0 विजयापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को मधनापार मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशान देही पर घटना प्रयुक्त 01 चाकू को बरामद किया गया।