
रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की प्रतिष्ठित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। आदित्य कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए धीरज कुमार श्रीवास्तव के सुपुत्र तथा अरुण कुमार श्रीवास्तव के पौत्र हैं। उन्होंने अपनी लगन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। इससे पूर्व भी उन्होंने सीए फाउंडेशन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी और अब सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप पहले ही प्रयास में पास कर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक परीक्षाओं में गिना जाता है। ऐसे में दोनों ग्रुप एक साथ और वह भी पहले प्रयास में उत्तीर्ण करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता। इस सफलता के साथ आदित्य अब सीए फाइनल की तैयारी के लिए पात्र हो गए हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। आदित्य की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जनपद के शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भी उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि आजमगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और जिले के शैक्षिक गौरव में एक नया अध्याय जोड़ती है।
