
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बोधीपट्टी गांव में गुरुवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक का घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव निवासी 26 वर्षीय विजय कुमार सजावटी लाइट का कारोबार करता था। डेढ़ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। विजय का बड़ा भाई परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उसके पिता और मां कोलकता गए हुए है। घर पर विजय और उसकी पत्नी रहते है। परिजनो ने बताया कि गुरुवार की शाम विजय का उसकी पत्नी से कुछ बातो को लेकर विवाद हो गया। पत्नी रूठ कर पड़ोसी के घर चली गई थी। जिससे नाराज होकर वह घर के भीतर छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे लटग गया। घर का दरवाजा खुला था। पड़ोस की महिला घर पर आई तो लटकता हुआ शव देख कर उसके होश उड़ गए। महिला ने गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद आस-पास के लोगो के साथ ही ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।