![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240506_19474058.jpeg)
![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240421-wa00141293228464501259614.jpg)
आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर मुहल्ले में एक तरफ प्यार में पागल युवक ने प्रेम में असफल होने पर उसने घर मे ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर वार्ड के रहने वाले संतोष उर्फ पिंटू आजाद नगर मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। काफी दिनों से वह एक युवती से प्रेम करता था। कुछ दिन पूर्व उसके प्रेमिका की सगाई हो गई। जिसके बाद से वह परेशान रहने लगा। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने एकतरफा प्रेम का इजहार करता रहता था।
![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240506_194743984713591648626439183.jpeg)
पोस्ट में वह जान देने की धमकी भी देता रहता था लेकिन किसी ने भी उसके पोस्ट पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार की शाम वह अपने दुकान के बगल में स्थित एक हांते में स्थित कमरे में चला गया। जहां पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। शाम में मां कमरे पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।