Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पिता, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा आजमगढ़ राजेन्द्र मिश्रा की 21वीं पुण्यतिथि पर जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर सदर अस्पताल में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों में फल वितरित किए। महिला अस्पताल में उनकी धर्मपत्नी कंचन मिश्रा और महिला पदाधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किया।

अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राजेन्द्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर जिले भर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आए। उन्होंने कहा कि गुड्डू ने अपने पिता की शुरू की गई सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। रक्तदान शिविर में पांच-पांच लोग एक साथ रक्तदान कर रहे थे, जो सेवा भावना का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने कहा कि राजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उन्होंने 16 साल की उम्र में भाजपा में कार्य शुरू किया। कम संसाधनों में उन्होंने पार्टी को मजबूत किया और तरवा सदस्यता में पूरे प्रदेश में नंबर वन रहे। 21 वर्ष पूर्व उनका साजिशपूर्ण हत्या कर दी गई, लेकिन उनका योगदान और जनता सेवा का समर्पण हमेशा याद रहेगा।

अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि वे प्रतिवर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम आयोजित करते हैं। रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि इससे जीवन बचाया जा सकता है। इस वर्ष 150 से अधिक लोग रक्तदान के लिए आए। उन्होंने गरीब बच्चों में पेंसिल, पेन, वस्त्र और खाने-पीने का सामान वितरित किया। उनकी सेवा की प्रेरणा पिता से मिली है और वे उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए कार्य कर रहे हैं।
पुण्यतिथि के अवसर पर गुड्डू के मुंडा स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, नीलम सोनकर, ध्रुव सिंह, हौसला प्रसाद उपाध्याय, जयनाथ सिंह, विनोद राय, आरपी राय, कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्या, विनय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश पाण्डेय, चंडेश्वर राय, सत्येंद्र राय, शौरभ उपाध्यक्ष, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, विनोद उपाध्याय, शौरभ सिंह बीनू, पवन सिंह, मुन्ना अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिंह, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मिथिलेश चौरसिया, सुनील मिश्रा, दीपक राय, योगेंद्र यादव, हर्ष श्रीवास्तव, अजय मौर्या, विशाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल समेत पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
