रिपोर्ट: आशीष निषाद
अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को दीपचन्द पुत्र रामनयन निवासी बिलारी मु0 अजगरा ने थाना अतरौलिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण रमाशंकर राजभर पुत्र रामअजोर राजभर समेत चार लोग उनके घर पर आए और जान से मारने की नियत से लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर दिया, जिससे वादी के भाई सहित कई परिजन घायल हो गए। इस संबंध में थाना अतरौलिया में मुकदमा अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह का0 उमेश कुमार द्वारा अभियुक्त रुदल राजभर पुत्र राजाराम राजभर (उम्र 30 वर्ष) निवासी बिलारी मु0 अजगरा को ग्राम सेनपुर चौराहे से समय 2:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का फट्ठा भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव एवं कांस्टेबल उमेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
