
रिपोर्ट____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले में स्कूल खुलने के बाद कार्यदिवसों में स्कूल वाहनों की फिटनेस कराने में हो रही परेशानी को देखते हुए आजमगढ़ ARTO कार्यालय में 24 मई दिन रविवार और अवकाश के दिनों में भी विशेष फिटनेस अभियान शुरू किया है। ARTO प्रशासन विष्णुदत्त मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में अभी लगभग 150 से 200 स्कूल वाहनों की फिटनेस लंबित है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यालय खोलकर वाहन स्वामियों को सुविधा दी जा रही है, ताकि बिना किसी बाधा के स्कूल वाहन फिटनेस करा सकें। आगे उन्होंने कहा कि कार्यालय में फिटनेस जांच के साथ फीस जमा करने की भी व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर आगे भी प्रत्येक रविवार को कार्यालय खोला जाएगा, जब तक सभी वाहनों की फिटनेस पूरी नहीं हो जाती। ARTO प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना फिटनेस कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर संचालित न किया जाए। शासन स्तर से सख्त निर्देश जारी हैं और फिटनेस न कराने वाले स्कूलों के खिलाफ FIR, विधिक कार्रवाई तथा स्कूल की मान्यता समाप्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों और वाहन स्वामियों से समय रहते वाहनों की फिटनेस कराने की अपील की है। फिटनेस से जुड़ी किसी भी समस्या या सहयोग के लिए 8005441142 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
