
रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धनहुआ और बबुरा में क्रिकेट खेलने और पीच जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय और बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष आपस में हाथापाई और मारपीट पर उतारू हो गए। बीच-बचाव के दौरान भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा और लोग आमदा फौजदारी की स्थिति में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानागंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया। वहीं प्रथम पक्ष – ग्राम बबुरा से अजय, रिशु कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अंकित कुमार, विशाल कुमार और आशीष कुमार गौतम। और द्वितीय पक्ष – ग्राम धनहुआ से गोलू कुमार, करन कुमार, संतोष राम, कृष कुमार, सागर कुमार, सोनू कुमार, सन्नी कुमार, कृष्णा कुमार, नागेंद्र और बलिराम को गिरफ्तार किया गया है वहीं पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त निगरानी की जाएगी।
