रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर लखमीपुर गांव में रविवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में दो वर्षीय बालक का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। गांव निवासी रवि कुमार मुंबई में रहते हैं। सुबह उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थीं। रवि के माता-पिता खेत की सिंचाई करने गए थे। रवि के घर के सामने हैंडपंप का पानी इकट्ठा करने के लिए गड्डा खोदा गया था। अचानक रवि का दो वर्षीय पुत्र रियांश खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंच गया। वह गड्डे में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पड़ोस की एक महिला पहुंची तो उसका शव उतराया हुआ था। रियांश दो बहनों में अकेला था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।