रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक के मार्गदर्शन में मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ताड़ी सभा में समाजवादी मजदूर सभा द्वारा PDA जन चौपाल पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद कनौजिया रहे। कार्यक्रम में समाजवादी मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ संगठन की मजबूती, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुनीता राजभर ने की तथा संचालन भी उनके द्वारा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट करने, समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। जन चौपाल में क्षेत्र के कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में ऐसे जनसंपर्क कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।