
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनुपर के पास बुधवार की रात अनियंत्रित ऑटो पलटने से पति की मौत हो गई, पत्नी और भांजी घायल हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के समय दवा लेकर घर लौट रहे थे।
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी 33 वर्षीय नवनीत दूबे बुधवार को अपनी पत्नी नेहा दूबे और भांजी उजाला पाठक के साथ दवा लेने के लिए आजमगढ़ गए थे। रात करीब आठ बजे तीनो टेंपो से घर लौट रहे थे। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। तीनो घायल हो गए, दुर्घटना बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलो को सीएचसी सरायमीर के खरेवा मोड़ भेजा। जहां पर डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद लोगों ने निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनो को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान नवनीत दूबे की मौत हो गई। नेहा दूबे और उजाला पाठक का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।