
रिपोर्ट____अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार में दबंगों की दबंगई से कारोबारी व आम आदमी परेशान है। दबंग आए दिन दुकानदारों से मारपीट करते हैं विरोध करने पर उन्हें SC ST में फसाने की धमकी देते हैं। 7 जून को दबंगो ने ट्रक ड्राइवर सहित कई लोगों पर हमला कर दिया। इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है लेकिन अब तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। दूसरी तरफ आरोपी शिकायतकर्ता पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। एफआईआर वापस न होने पर एससी एसटी में फसाने की धमकी दे रहे हैं। परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सकती है। बताते है कि 7 जून 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर बाजार से एक ट्रक गुजर रहा था। ट्रक अभी हरिप्रकाश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय मिठाई लाल जायसवाल की दुकान के सामने पहुंचा था तभी दर्जन भर की संख्या में पहुंचे दबंगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर को मारने पीटने लगे तथा ट्रक का शीशा आदि फोड़ दिया। दुकान पर मौजूद हरि प्रकाश जायसवाल ने बीच बचाव का प्रयास किया तो दबंग उन्हें भी गाली देने लगे। यह देख मौके पर मौजूद गांव के ही नितिन जायसवाल एवं विनोद यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया। तभी दबंगों ने हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 व सरायमीर में थाने की पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं इस मामले में पुलिस ने शिवम जायसवाल पुत्र हरिप्रकाश जायसवाल की तहरीर पर हमलावर बसपा नेता प्रमोद गौतम, गौरव, अभिषेक गौतम, विनोद गौतम, अमर गौतम, संतोष गौतम के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। शिवम जायसवाल, विनोद यादव और नितिन जायसवाल का आरोप है कि आरोपी प्रमोद गौतम के खानदान का युवक संजय गौतम पुलिस विभाग में सिपाही है। स्थानीय पुलिस उसी के दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सिपाही की सह पर ही आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमा वापस न लेने पर एससी एसटी में फसाने की धमकी दे रहे है। आरोप है कि उक्त आरोपी फरवरी 2025 में दो अन्य दुकानदार अधीन चौरासिया और अंकित गुप्ता की दुकान पर चढ़कर हमला कर चुके हैं लेकिन उस समय उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उनका मन बढ़ा हुआ है। शनिवार को शिवम आदि ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौप आरोप लगाया है कि आरोपियों की दबंगई से दुकानदार डरे हुए है। आरोपी लगातार एससी एसटी में फसाने की धमकी दे रहे हैं वह कहते हैं कि थेन पर जाओ या कहीं और जाओ, कुछ नहीं कर पाओगे।
