
रिपोर्ट:अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने पुजारी संपूर्णानंद दुबे के घर में घुसकर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा लिए। सुबह परिवार के जागने पर कमरे में बिखरा सामान और आलमारी-बक्सों से गायब सामान देखकर वे स्तब्ध रह गए। पीड़ित ने सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी पुजारी संपूर्णानंद दुबे अपने परिवार के साथ घर मेंं सोए थे। रविवार की रात अज्ञात चोर घर में घुसकर जेवरात व नकदी लेकर गायब हो गए। पीड़ित परिवार जब सुबह उठा तो कमरे में बिखरा सामान देखकर दंग रह गया। आलमारी व बाक्स से समान गायब था। पीड़ित ने जेवरात व नकदी मिलाकर करीब 20 लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में सिधारी थाने में तहरीर दी है। सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।