रिपोर्ट____अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के चर्चित भूमाफिया केसी राय को प्रशासनिक आधार पर आजमगढ़ जिला कारागार से अंबेडकरनगर जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में की गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए केसी राय को दूसरे जनपद की जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। आदेश के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बुधवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अंबेडकरनगर जेल रवाना कर दिया। केसी राय का नाम लंबे समय से भूमि विवादों और भूमाफिया गतिविधियों से जुड़े मामलों में चर्चा में रहा है। प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न कार्रवाई की जा चुकी हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जेल स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक निर्णय के तहत किया गया है। फिलहाल केसी राय को अंबेडकरनगर जिला कारागार में निरुद्ध रखा जाएगा।