आशीष कुमार निषाद
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के गोईजी ,नंदना स्थित श्री राम अवतार इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल,ट्राफी,मेडल व संविधान की प्रति और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में सातंवा, आठवां स्थान प्राप्त करने वाली स्तुति मिश्रा 90.4%श्रेया यादव90% अंशी यादव 89% को विशेष रूप से साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाई स्कूल टॉपर निधी भारती 94.5%प्रज्ञा प्रजापति 93.8% जिया सिंह 93%रिया यादव 92.2%आदिति 89% सहित छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदय राज यादव ने किया। वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि पिछली बार भी इस विद्यालय की बेटियों ने अपना परचम लहराया था। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका बच्चों को आगे बढ़ाने में अहम होती है। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मेरा इस विद्यालय परिवार से पारिवारिक लगाव इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सभी को समान शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार से वंचित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रबंधक सुधीर कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद गौड़, लछिराम वर्मा ,चंद्रजीत यादव, संजय मौर्य, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

