रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पानी की पाइप हटाने के विवाद में एक जुलाई को महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। चार नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

एक जुलाई 2025 को ग्राम हथनौरा खुर्द की निवासी सोनी यादव ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 8 बजे उनके दरवाजे से पानी की मोटर की पाइप हटाने की बात को लेकर गांव के ही दिनेश यादव ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना को लेकर फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में दिनेश यादव सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य शुभम यादव, प्रिया यादव, प्रियंका यादव और आशा यादव का नाम शामिल है।

फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को घटना के दिन ही शाम को  शहजेरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।