![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240422-WA0025.jpg)
![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240421-wa00142949967666221832722.jpg)
आजमगढ। जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
बीते 19 अप्रैल को वादी मुकदमा दयानाथ पाण्डेय पुत्र स्व0 सिंहासन पाण्डेय निवासी धरमपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की दुकान शेरपुर बाजार के बाहर खडी वादी की मोटरसाईकिल को अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र घुरपटरी निवासी शेरपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ चोरी कर ले गया। जिसके संबन्ध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर र ही थी। सोमवार को उपनिरीक्षक उमाकान्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र घुरपटरी निवासी शेरपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को चोरी की मोटर साइकिल के साथ शेरपुर-बड़हगंज रोड पर नेतपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।