देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई

दिल्ली। राजस्थान के चुरू में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने जनसभा में पीएम ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

राजस्थान के चुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राम सार से अपने उद्बोधन की शुरुआत की। राजस्थानी भाषा में जीण माता, सालासर बालाजी महाराज, बाबा खाटू श्यामजी और वीर गोगाजी महाराज ने म्हारो बारंबार प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि
राजस्थान पराक्रम और परीश्रम की धरती है। ये वीर बेटों को जन्म देने वाली वीर वीरांगना माताओं की पवित्र भूमिल है। इसलिए राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर बन जाता है। यही जज्बा मेरे सामने देख रहा हूं। गर्मी और धूप ने भी हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। आज परमात्मा की कृपा से मौसम जरा ठीक लग रहा है। जब कुदरत साथ देती है तो इशारा भी करती है कि हवा का रुख किस तरफ है।

पीएम मोदी ने कहा कि ईडी ने भ्रष्टाचारियों की एक लाख करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। मैं इन भ्रष्टाचारियों से कहना चाहता हूं कि कितना भी झूठ फैला लो ये मोदी डरने वाला नहीं है। इसी कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर को दशकों तक भारत रत्न नहीं लेने दिया। भाजपा ने देश को दलित राष्ट्रपति दिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र यहां देवेंद्र के लिए वोट मांगने आया है। 19 अप्रैल को क्या करना है पता है न? राजस्थान में कहते हैं कि अक्लमंद ने इशारो ही घनो। उन्होंने कहा कि देवेंद्र के साथ मेरा बहुत पुराना निकट का नाता रहा है। मैं देवेंद्र को पहली बार मिला। मैंने उनके मां की बातें सुनी तो मेरे मन को छू गया। देवेंद्र ने गरीबी की परवाह किए बिना भारत का सम्मान बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश भव्य राम मंदिर का जश्न मना रहा था। लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुले आम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। मुझे अभी पत्रकार बता रहे थे कि कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना, कुछ बोलना ही मत। बोलना पड़ गया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण का कानून भी पारित कर दिया है। भाजपा का संकल्प पत्र भी अपने आप में एक गारंटी माना जाने लगा है। आज मैं जब चरू आया हूं तो पुरानी यादें ताजा होने लगी है। इससे पहले जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दौहराता हूं। तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना का अपमान किया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवान वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

मोदी के मन की बात आज मैं चूरू में बता देता हूं। अब तक जो हुआ है वह तो ट्रेलर है। बड़ी होटलों में खाना खाने जाते हैं तो पहले एपेटाइजर लेते हैं। ये जो मोदी ने किया है वह तो एपेटाइजर है। अभी तो पूरी खाने की थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। मैंने गारंटी दी थी कि उज्वला सिलेंडर सस्ता किया जाएगा। मैंने युवाओं को गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही पेपरलीक इंडस्ट्री के खिलाफ जांच बिठाई जाएगी। यह गारंटी भी पूरी हो गई। जिस ईआरसीपी प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटकाकर रखा था हमने न सिर्फ उसे मंजूर किया बल्कि काम भी जारी है। हमने हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता भी साफ कर दिया है।
भाजपा जो कहती है वह पूरा जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती, हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। मोदी ने आपको जो वादा किया था वह वादा पूरा करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा राजस्थान में तो कहते हैं अपनी करणी, पार उतरणी। हमने परिणाम लाकर दिखा दिया। हमने 10 साल में करोड़ों लोगों को पक्के आवास दिए। मुझे खुशी इस बात की है। हमने जो पक्के घर दिए उनमें अधिकतर पक्के घर माताओं और बेटियों के नाम पर हैं। राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। कांग्रेस सरकार हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। अब उन कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इनते दशक में नहीं हुए वह काम हमने 10 साल में करके दिखाए।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश विकसित भारत के लिए काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने दुनिया में विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया यह देखकर हैरान है। हम जो ठान लेते हैं वह पूरा करके दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। याद करिए, 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग छोटी-छोटी जरूरत के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। करोड़ों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं था। गांव अंधेरे में ढूबे थे। लाखों करोड़ की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। इसका मन पर भी असर होता है। आप सबने यह मान लिया था कि देश का कुछ हो ही नहीं सकता । इसी हताशा और निराशा में 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैस इतना बड़ा संकट आया। दुनिया सोच रही थी कि भारत तो बर्बाद हो जाएगा और दुनिया को भी बर्बाद कर देगा। लेकिन हमने इस संकट में देश को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से नरेंद्र, देवेंद्र के लिए अशिर्वाद मांगने आया है। राजस्थान का किसान, नौजवान और आप सब माताएं बहने इतनी बड़ी संख्या में दूर-दूर से हमे अपना आर्शिवाद देने आए हैं और पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार…मोदी सरकार। आज चूरू ने ये बता दिया है कि चार जून…400 पार।