
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के राजाराम स्मारक इण्टर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
8 मार्च को राजाराम स्मारक इण्टर कालेज केन्द्र व्यवस्थापिका/प्रधानाचार्या रीना मौर्या द्वारा थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि आज विद्यालय में द्वितीय पाली में समय 2.00 बजे से 5.15 बजे तक इण्टर रसायन विज्ञान का पेपर होने व विद्यालय के 03 विद्यार्थियों अभय पुत्र अभिमन्यु ग्राम मधसिया थाना तहबरपुर, द्वारा अपने रिस्तेदार अमित कुमार पुत्र जग्गू राम ग्राम इब्राहिमपुर थाना गम्भीरपुर के स्थान पर परीक्षा देने व विशाल यादव पिता उदयचन्द यादव ग्राम गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ द्वारा अपने सम्पर्की पंकज यादव पिता रामचंदर ग्राम गन्धुवई, पोस्ट संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ के स्थान पर फर्जी परीक्षा देने व उत्कर्ष यादव पिता विरेन्द्र यादव ग्राम जहाँनियापुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अरविन्द यादव S/O हनुमान प्रसाद यादव ग्राम खानपुर पोस्ट फरीदूनपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के स्थान पर परीक्षा दिया जा रहा था। जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर अभय , विशाल यादव और उत्कर्ष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 9 मार्च को उ0नि0 संदीप दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों अभय , विशाल यादव, उत्कर्ष यादव को मार्टिनगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।