Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
सांकेतिक तस्वीर
रिपोर्ट: एसपी त्रिपाठी
आज़मगढ़। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में बीते दो दिनों से रहस्यमयी ड्रोन उड़ानों ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। देर रात आसमान में दर्जनभर ड्रोन की चमकती रोशनी और उनसे निकलती आवाज़ ने गांवों में दहशत का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर भी इनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन इनका संचालन किन हाथों में है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार/गुरुवार की रात पहली बार दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई, मुनव्वरपुर, राजापुर और शेखवलिया गांवों के आसमान में ये ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। इसके बाद सरायमीर के नोनारी और फूलपुर के ख़ज़ाहापुर गांव में भी लोगों ने इन्हें देखा। गहरे अंधेरे में लाल-हरी बत्तियों के साथ उड़ते और बीच-बीच में रुकते इन ड्रोनों के नज़दीक आने पर तेज़ घड़घड़ाहट सुनाई दी। इससे ग्रामीणों में भय और जिज्ञासा दोनों बढ़ीं। सूचना जब पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुची तो 5-7 ड्रोन गायब हो गए, जबकि अन्य उड़ते रहे।
इसके अगले दिन गुरुवार/शुक्रवार की रात फूलपुर के ओरिला गांव में भी कई ड्रोन दिखे। गांववाले घरों से बाहर निकल आए और घंटों आसमान में मंडराते इन रहस्यमयी ड्रोन को देखते रहे। तेज आवाज़ और चमकती रोशनी से लोग हैरत और डर दोनों में पड़ गए। रहस्यमयी ड्रोन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। (न्यूज 8पीएम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। )
ओरिला गांव के समाजसेवी सूरज कुमार अग्रहरी ने बीती रात फेसबुक पर पोस्ट किया कि
‘आजमगढ़ जिले के तहसील फूलपुर के ओरिल क्षेत्रों में रात को 3 से 4 ड्रोन क्यों उड़ाया जा रहा है आखिर कौन लोग हैं और क्यों कर रहे ऐसा। किसी को कोई जानकारी हो तो बताओ भाई।’

परवीन नामक महिला ने बताया कि वह चक्की पर बैठी थी, रात करीब नौ बजे 2 बच्चें चिल्लाते हुए आये तो वे भी गई जंहा उन्होंने दर्जनभर ड्रोन देखे। 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस पंहुची इसी बीच पेड़ पर एक ड्रोन गिरा, हम लोग वंहा पहुचे तो वह फिर उड़ गया।
वहीं आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जहाज नहीं बल्कि ड्रोन ही थे। दावा किया कि सात-आठ ड्रोन अचानक रुक-रुक कर उड़ते देखे गए जिनमें लाल और हरी लाइटें जल रही थीं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह किसी शरारती तत्व की करतूत है तो जल्द पर्दाफाश होना चाहिए।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई। उन्होनें ग्रामीणों से अफवाहो पर ध्यान न देने की अपील की है।
