Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़। नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पहले आजमगढ सदर सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो गई। यादव-मुस्लिम बाहुल्य सीट पर बसपा ने भी मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। बसपा ने शबीहा अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। लखनऊ से आजमगढ़ आने पर पार्टी कार्यालय में बसपा नेताओं द्वारा शबीहा अंसारी का स्वागत किया गया। बता दें 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी शहर के पहाड़पुर की रहने वाली हैं। एमए शिक्षा शास्त्र की डिग्री है। शबीहा पहाड़पुर में एक कोचिंग सेेंटर भी चलाती हैं। 32 वर्षीय शबीहा अंसारी के पति मसूद अंसारी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बसपा से टिकट मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि समाज के लिए विभिन्न माध्यमों व बसपा कैडर से जुड़ीं रहीं। बसपा के मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों से भी संपर्क रहा। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी के टिकट मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का फैसला है।
इससे पहले बसपा ने मऊ के रहने वाले व बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था।