रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*9 साल की बच्ची के साथ की थी हैवानियत*

आपको बता दे कि बीते 9 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालिका, जो अपने घर के बाहर खेल रही थी, के साथ अभियुक्त नखडू उर्फ साहब ने दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका उपचार वर्तमान में जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी का विवरण

10 मई की रात,थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह और उनकी टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त नखडू उर्फ साहब मंझारी बाजार की ओर जा रहा है। घेराबंदी कर पुलिस टीम ने जब करियावर चौहान बस्ती के पास पुलिया पर अभियुक्त को घेरने का प्रयास किया, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की चेतावनी के बाद भी जब अभियुक्त ने फिर से तमंचा ताना, तो थानाध्यक्ष ने आत्मसुरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की। पुलिस की गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस की 1 देशी तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस,1 मोबाइल फोन,820 रुपये नकद अभियुक्त के विरुद्ध थाना तहबरपुर में धारा **109(1) BNS** और **आर्म्स एक्ट** के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।